राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख Mohan Bhagwat ने पूर्वोत्तर के युवाओं से संगठन के बारे में गलत धारणाएं न बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आरएसएस का लक्ष्य भारत को विश्वगुरु बनाना है और इसके लिए समाज का संगठित होना आवश्यक है। भागवत ने विविधता के महत्व पर जोर दिया और युवाओं से देश के विकास में योगदान करने का आह्वान किया। वह जल्द ही मणिपुर का दौरा करेंगे।
तीन दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे RSS chief Mohan Bhagwat, क्यों अहम मानी जा रही ये यात्रा?
उन्होंने कहा कि आरएसएस अब सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया है, लेकिन ये चर्चाएं तथ्यात्मक जानकारी पर आधारित होनी चाहिए। दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय मंचों और डिजिटल स्त्रोतों के जरिये संघ के बारे में 50 प्रतिशत से अधिक जानकारी या तो गलत है या अधूरी है। उन्होंने विभिन्न मीडिया संस्थानों द्वारा आरएसएस के खिलाफ जानबूझकर गलत सूचना अभियान चलाने का आरोप लगाया।

