अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- आरोपियों ने की गाली गलौज मारपीट, संभ्रांत लोगों ने कराया समझौता 17 नवंबर को आरोपियों ने दोबारा गाली गलौज मारपीट करते हुए जान से मार देने की दी धमकी#

On: November 20, 2025 9:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*11 नवंबर को आरोपियों ने की गाली गलौज मारपीट, संभ्रांत लोगों ने कराया समझौता*

#17 नवंबर को आरोपियों ने दोबारा गाली गलौज मारपीट करते हुए जान से मार देने की दी धमकी#

“पीड़िता ने दंपति के विरुद्ध मामले की कराई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज”

सहसवान (बदायूं) थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम निवासी नीलम पत्नी उपेंद्र कुमार ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 11 नवंबर को सुबह 9:00 बजे के लगभग घर पर चाय बना रही थी की इसी बीच रन विजय पुत्र रामपाल उनकी पत्नी मुल्लो देवी पत्नी रन विजय निवासी ग्राम ने घर में घुसकर पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज मारपीट कर घायल कर दिया।

पीड़िता मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जब थाना कोतवाली जाने लगी तो ग्राम के संभ्रांत लोगों ने मुझे समझ बूझाकर दोनों पक्षों में आरोपी दंपति से माफी नामा दिलवाकर फैसला करा दिया पीड़िता ने संभ्रांत लोगों द्वारा कराया गया फैसला मान्य कर लिया और वह थाना कोतवाली नहीं गई।

पीड़िता को उपरोक्त लोगों ने दोबारा सत्रह नवंबर को आरोपी दंपति ने गाली गलौज करते हुए कहा कि तूने हमारा क्या कर लिया तू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती तथा आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर दोबारा मारपीट करने लगे जैसे ही उपरोक्त लोगों ने उसे घेरने की कोशिश की वह चुपचाप छिपती छुपाती हुई थाना कोतवाली पहुंची है तथा मामले की आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करना चाहती है पुलिस में पीड़ित नीलम के प्रार्थना पत्र पर अपराध संख्या 283 धारा 333, 115/2, 352, 351/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दंपति की तलाश प्रारंभ कर दी है तथा घायल पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देहगांव भेजा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!