अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘भारत को ब्लैकमेलिंग का डर नहीं…’, Army Chief General Upendra Dwivedi की बातें सुनकर पाकिस्तान की हराम हो जाएगी नींद

On: November 18, 2025 12:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Army Chief General Upendra Dwivedi ने पाकिस्तान को आतंकवाद से बाज आने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक ट्रेलर था और भारत किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। भारत आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है और पाकिस्तान की परमाणु धमकी से डरने वाला नहीं है। उन्होंने चीन के साथ सीमा विवाद में सुधार की भी बात कही।

अल्जीरिया के लिए रवाना हुए General Upendra Dwivedi, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली विदेश यात्रा

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद से बाज आने की स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि 88 घंटे का आपेरशन सिंदूर तो ट्रेलर था भविष्य में ऐसी कोई परिस्थिति आयी तो हम पड़ोसी देश के साथ जिम्मेदारी से पेश आने का सबक पाकिस्तान को सिखाने के लिए तैयार हैं।

आतंकवाद पर जीरो टालरेंस का संकल्प दोहराते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि आतंकवादियों और उनका समर्थकों को भारत एकएक ही नजर से देखता है और हम आतंक का मुहतोड़ जवाब देंगे। पाकिस्तान की परमाणु धमकियों का माखौल उड़ाते हुए सेना प्रमुख ने साफ कहा कि भारत इतना मजबूत है कि उसके परमाणु ब्लैकमेल के हथकंडों से हम डरने वाले नहीं हैं। चाणक्य डिफेंस डॉयलाग जिसका आयोजन सेना करती है उससे संबंधित एक कर्टेन रेजर कार्यक्रम के दौरान सोमवार को जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने यह बात कही।

‘युद्ध मानते हुए भारत जवाबी कार्रवाई करेगा’ Army Chief General Upendra Dwivedi

आतंकवाद के खिलाफ नीति से जुड़े सवालों पर सेना प्रमुख ने कहा कि बेशक भारत इसके खिलाफ अपनी नई सामान्य नीति को अपना रहा है। ऐसे में पाकिस्तान भारत को निशाना बनाने वाले आतंकवादी समूहों का समर्थन संरक्षण जारी रखता है तो यह उसके लिए एक चुनौती होगी। आपरेशन सिंदूर के बाद घोषित इस नीति के तहत आपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पार से कोई भी आतंकी हमला हुआ तो इस युद्ध मानते हुए भारत जवाबी कार्रवाई करेगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!