नई दिल्ली। Amit Shah : दक्षिण भारत के कई राज्यों की सरकार ने पिछले कुछ समय में आरोप लगाए हैं कि केंद्र सरकार लोगों पर हिंदी थोप रही है। राजनीतिक दलों का कहना है कि इससे क्षेत्रीय भाषा को कमजोर किया जा रहा है। इन सब के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय का नवीनतम पत्र बेहद महत्वपूर्ण रहा। अमित शाह ने माकपा सांसद जॉन ब्रिटास को मलयालम में जवाब दिया है, जो किसी केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा इस भाषा में आधिकारिक जवाब जारी करने का पहला उदाहरण है।+
फरीदाबाद में आज उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah करेंगे अध्यक्षता
केरल चुनाव से पहले बीजेपी का कदम Amit Shah
ध्यान देने वाली बात है कि यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब केरल चुनावी माहौल में है और ऐसे समय में जब भाजपा 2024 के आम चुनाव में केरल में अपनी पहली लोकसभा सीट जीतने के बाद राज्य में अपना विस्तार करने की कोशिश कर रही है।

