अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UttarPradesh News : सपा चीफ अखिलेश यादव ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए कही ये बात

On: November 9, 2025 11:21 AM
Follow Us:
Uttar Pradesh News
---Advertisement---

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव का आज 9 नवम्बर (रविवार) को जन्मदिन है। उनके समर्थकों समेत तमाम नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बधाई देते हुए उन्हें बिहार के आगामी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की शुभकामनाएं दी हैं, जिसने बिहार की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।

UttarPradesh News : अखिलेश यादव का पोस्ट बना चर्चा का विषय

अखिलेश यादव ने आज सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) पर तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए यह संदेश लिखा। इस पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए यह दिखाने की कोशिश की है कि विपक्षी गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। अखिलेश यादव ने लिखा – ‘बिहार के जनप्रिय ‘नौकरी-नायक’ युवा नेता तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और बिहार के आगामी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की अनंत शुभकामनाएं!

 

तीव्र गति से जा रही कार के पहिए का टायर फटा, गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटते पलटते बची

UttarPradesh News : बधाइयों के बीच “मुख्यमंत्री शपथ” वाली लाइन से बढ़ी हलचल

तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई तो कई नेताओं ने दी है, लेकिन किसी ने भी “मुख्यमंत्री की शपथ” जैसी बात का जिक्र नहीं किया। यही वजह है कि अखिलेश यादव की पोस्ट अब पूरे बिहार की राजनीति में चर्चा का केंद्र बन चुकी है। इसे देखकर सियासी गलियारों में यह कयास लगने लगे हैं कि विपक्षी गठबंधन में तेजस्वी यादव को लेकर कोई मतभेद नहीं है और उन्हें एकजुट समर्थन मिल रहा है।

UttarPradesh News : अखिलेश यादव का बिहार में ताबड़तोड़ प्रचार अभियान

बता दें कि खुद अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के कई नेता बिहार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। सपा का कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं होने के बावजूद अखिलेश यादव अब तक 20 से अधिक रैलियां महागठबंधन उम्मीदवारों के लिए कर चुके हैं और आज चार और रैलियां करने वाले हैं। अपनी हर रैली में वे लोगों से अपील करते हैं कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएं, ताकि बिहार के युवाओं को नौकरी के अवसर मिल सकें। अखिलेश यादव का यह रुख और तेजस्वी के जन्मदिन पर दिया गया संदेश इस बात का प्रतीक है कि विपक्ष तेजस्वी के नेतृत्व में एकमत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!