Rajasthan के फलौदी में एक भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। तेज रफ्तार टेंपो ट्रेवलर ट्रेलर में जा घुसा, जिससे यह हादसा हुआ। घायलों को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Rajasthan में फिर मिला सोने का भंडार, GSI की जांच के बाद अब निजी कंपनी करेंगी सर्वे
Rajasthan :घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं – PM
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, “राजस्थान के फलोदी जिले में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।” पीएम मोदी ने हर मृतक के परिवार वालों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

