नयी दिल्ली 31 अक्टूबर : Army Chief जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान युवा शक्ति की भूमिका को बेहतरीन बताते हुए इसे भारत के संकल्प और संयम का बेहतरीन उदाहरण बताया है।
Pakistani Army Chief मुनीर ने अपने ही पीएम को ‘उल्लू’ बनाया! चीनी सेना की तस्वीर को भारत की बताकर किया गिफ्ट
रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर बताया कि जनरल द्विवेदी ने सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘यंग लीडर्स फोरम’ ) को संबोधित करते हुए देश के भविष्य को आकार देने और इसकी संप्रभुता की रक्षा करने में भारत के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया।
Army Chief ने भारत के जनसांख्यिकीय दृष्टिकोण से फायदेमंद स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 साल से कम उम्र की है। उन्होंने युवाओं को नवाचार, साहस और ऊर्जा का भंडार बताया जिसे अनुशासन और उद्देश्य के साथ सही दिशा में लगाना चाहिए।
जनरल द्विवेदी ने पुनर्गठन, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने वाली मुख्य पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में ‘सेना शाखा’ की स्थापना, टेक्नोलॉजी क्लस्टर का निर्माण और भारतीय सेना इंटर्नशिप कार्यक्रम (2025) की शुरुआत शामिल है।
Army Chief युवाओं से आत्मनिर्भरता, नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय गौरव के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया और उनसे एक सुरक्षित और आत्मनिर्भर विकसित भारत की दिशा में देश की यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के विकसित भारत विजन को साकार करने में भारत के युवाओं और सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया।
भारत की एकता और संप्रभुता में सरदार वल्लभभाई पटेल और मेजर बॉब खाथिंग के योगदान को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने देश की सभ्यतागत शक्ति और लचीलेपन की चर्चा की।
Army Chief
भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजस्वी सूर्या ने ‘भारत के भविष्य के लिए एक प्रेरणादायक विजन’ विषय पर अपने विचार रखते हुए भारत की नैतिक और रणनीतिक शक्ति की नींव के रूप में युवा शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला। कारगिल युद्ध की अपनी यादों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे बलिदान और हिम्मत ने उन्हें देश सेवा के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया।

