अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नागपुर में किसान आंदोलन से 30 किमी लंबा जाम लगा, आज होगी CM Fadnavis के साथ बैठक

On: October 30, 2025 8:28 AM
Follow Us:
CM Fadnavis
---Advertisement---

मुंबई। CM Fadnavis : नागपुर में किसान आंदोलन के कारण नागपुर-वर्धा हाइवे पर 30 किमी. लंबा जाम लग गया। मुंबई उच्चन्यायालय की नागपुर खंडपीठ के आदेश एवं सरकार की ओर से भेजे गए दो मंत्रियों से चर्चा के बाद आंदोलनकारी गुरुवार को मुंबई आकर मुख्यमंत्री से चर्चा करने को तैयार हो गए हैं।

महाराष्ट्र में बारिश से करीब 60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को नुकसान, CM Fadnavis ने कही ये बात

लेकिन उनका आंदोलन हाइवे के बजाय मैदान में जारी रहेगा। यदि गुरुवार की बातचीत में उन्हें कर्जमाफी की कोई निश्चित तारीख न बताई गई, तो आंदोलन को और तेज करते हुए सड़क के साथ-साथ ट्रेनें भी रोक दी जाएंगी।

महा यलगार मार्च की घोषणा CM Fadnavis

प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू कड़ू ने सरकार के पुराने वायदे पूरा न होने के कारण ‘महा यलगार मार्च’ की घोषणा की थी। संपूर्ण कर्ज माफी एवं किसानों की खतौनी पर चढ़े कर्ज को पूरी तरह साफ करने सहित कई और मांगों को लेकर मंगलवार को हजारों की संख्या में किसान 250 से 300 तक ट्रैक्टर लेकर नागपुर-वर्धा हाइवे एनएच-44 पर पहुंच गए।

किसानों ने बुधवार को भी यह जाम जारी रखा
यह मार्ग उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने के लिए जाना जाता है। किसानों ने बुधवार को भी यह जाम जारी रखा। इसके कारण 30 किमी. से अधिक दूरी तक वाहनों की कतार लग गई। इस आंदोलन में बच्चू कड़ू का साथ देने के लिए किसान नेता राजू शेट्टी, पृथक विदर्भ आंदोलन के नेता वामनराव चटप एवं धनगरों के नेता महादेव जानकर भी पहुंच गए।

मुंबई उच्चन्यायालय की नागपुर पीठ ने स्वतः संज्ञान लिया
एनएच-44 पर लगे लंबे जाम को देखते हुए बुधवार को मुंबई उच्चन्यायालय की नागपुर पीठ ने स्वतः संज्ञान लिया। न्यायमूर्ति रजनीश व्यास की पीठ ने एक आदेश पारित कर कहा कि शाम छह बजे तक आंदोलनकारी हाइवे खाली करें।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!