मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने उत्तर बंगाल में भारी बारिश से मरने वालों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। मृतकों के परिवार के एक सदस्य को स्पेशल होम गार्ड की नौकरी भी दी जाएगी। ममता बनर्जी ने बंगाल में बाढ़ के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया।
‘बिना सूचना दिए छोड़ा पानी’, बंगाल में बाढ़ के लिए Chief Minister Mamata Banerjee ने केंद्र को ठहराया जिम्मेदार
Mamata Banerjee ने बंगाल में बाढ़ के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया
हालात का जायजा लेने सोमवार को उत्तर बंगाल रवाना होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में ममता ने बंगाल में बाढ़ के लिए फिर केंद्र को दोषी ठहराते हुए कहा कि अगर कोलकाता, हल्दिया व फरक्का बंदरगाहों की ठीक तरह से ड्रेजिंग कराई गई होती और दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के मैथन व पंचेत बांधों की पानी को रोकने की क्षमता बढ़ाई गई होती तो ऐसी विकट स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

