विदेश मंत्री Jaishankar ने कहा कि टैरिफ अस्थिरता के कारण व्यापार के समीकरण बदल रहे हैं और एंटी-ग्लोबलाइजेशन भावना बढ़ रही है। उन्होंने वैश्विक भू-राजनीति में बदलावों का उल्लेख करते हुए अमेरिका की व्यापार नीति की आलोचना की। जयशंकर ने कहा कि एक-तिहाई वैश्विक विनिर्माण एक ही देश में केंद्रित होने से सप्लाई चेन पर खतरा है।
‘ट्रेड डील में भारत की रेड लाइन का हो सम्मान’, अमेरिका के साथ तनाव के बीच Jaishankar का बड़ा बयान
जयशंकर सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के अरावली समिट में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वैश्विक भू-राजनीति (Geopolitics) में गहरे बदलाव आ रहे हैं और इनका असर आर्थिक व रणनीतिक नीतियों पर पड़ रहा है।
Jaishankar का अमेरिका पर निशाना
जयशंकर ने अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिका की व्यापार नीति की आलोचना की। उन्होंने कहा, “आज व्यापार की गणनाएं शुल्क अस्थिरता से पलट रही है।” उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ को दोगुना कर 50% तक बढ़ा दिया है। अमेरिका ने भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया है।

