हरियाणा सरकार Hisar Airport पर अत्याधुनिक वेयरहाउस बनाएगी। इसका लक्ष्य किसानों की बागवानी फसलों को सुरक्षित रखना और निर्यात को बढ़ावा देना है। कोल्ड स्टोरेज और एयर कार्गो सेवाएं स्थापित की जाएंगी जिससे किसानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फायदा होगा। हिसार सिरसा और फतेहाबाद में स्ट्राबेरी अमरूद और किन्नू जैसी फसलों के क्लस्टर विकसित हो रहे हैं। सरकार सौर ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा देगी।
Hisar Airport से अयोध्या के लिए फिर से शुरू होगी फ्लाइट, भारत-पाक के बीच तनातनी के कारण बंद थी उड़ानें
Hisar Airport निर्यात को बढ़ावा देकर किसानों को उनकी उपज का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जा सकेगा
निर्यात को बढ़ावा देकर किसानों को उनकी उपज का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कारपोरेशन और नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ बैठक ले रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कारपोरेशन द्वारा एयरपोर्ट परिसर में कोल्ड स्टोरेज एयर कार्गो सेवाएं स्थापित की जाएंगी।

