CM Nayab Saini ने कहा कि सिख समाज ने धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया है। 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों का दर्द हमारा दर्द है। हरियाणा सरकार ने दंगों में मारे गए लोगों के परिवारों को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
CET रिजल्ट के इंतजार के बीच कॉन्ट्रैक्ट पर भरे जाएंगे साढ़े छह हजार पद, CM Nayab Saini दी मंजूरी
CM Nayab Saini हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी परिवार को न्याय से वंचित न रहना पड़े
प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा के मानसून सत्र में 1984 के सिख विरोधी दंगों में मारे गए 121 लोगों के परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा पर सिख प्रतिनिधियों ने आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस सिख समाज ने देश व धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उसी समाज को वर्ष 1984 में निर्दयता से जख्मी किया गया। उस त्रासदी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी परिवार को न्याय से वंचित न रहना पड़े।

