अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नगर में श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की विशाल शोभायात्रा प्रारंभ..

On: September 26, 2025 7:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नगर में श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की विशाल शोभायात्रा प्रारंभ..

नगर की गली मोहल्ले से निकल रही हैं झांकी एवं काली अखाड़ा

झांकियां में शामिल कलाकार अपनी कलाओं का कर रहे हैं प्रदर्शन

जगह-जगह झांकियो पर भक्तजन रहे हैं पुष्प वर्षा

बदायूं।जनपद के कस्बा सहसवान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री भगवान राम की विशाल शोभायात्रा नगर के अलग-अलग मोहल्लो से काली अखाड़े झांकियां बैंड बाजे एवं कलाकारों के साथ निकलना प्रारंभ हो गई जिन्हें देखने के लिए दूर-दराज एवं नगर से लोग मुख्य मार्गों पर आना प्रारंभ हो गए।

नगर के मोहल्ला बजरिया से बालाजी महाराज के अलावा कई ईस्ट देवी देवताओं की झांकियां काली अखाड़ा बैंड बाजे के साथ निकाली गई जहां-जहां से शोभायात्रा निकाली वहां वहां भक्तों ने झांकियां की पूजा अर्चना की तथा पुष्प बरसाकर स्वागत किया तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया इसी के साथ ही मोहल्ला शहबाजपुर सैफुल्लागंज नयागंज जहांगीराबाद अकबराबाद मुहीउद्दीनपुर आदि मोहल्ले से भी झांकियां का निकलना प्रारंभ हो गया है।उपरोक्त मोहल्ले से निकाली गई सभी झांकियां कई अखाड़ों एवं बैंड-बाजों को सामूहिक रूप से रामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वाधान में निकाली जा रही शोभायात्रा में मोहल्ला जहांगीराबाद चौराहे पर शामिल किया गया।समाचार लिखे जाने तक शोभायात्रा धीरे-धीरे मुख्य बाजार की ओर प्रस्थान कर रही थी।शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों के दोनों और हजारों की तादाद में भीड़ एवं भक्तजन पुष्प वर्षा करते हुए देखे गए।सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा के साथ भारी पुलिस एवं महिला आरक्षी साथ चल रहे थे।

रिपोर्ट-एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply