होंडा की पहली इलेक्ट्रिक नेकेड बाइक Honda WN7 को ग्लोबल बाजार में पेश हुई। यह सिंगल चार्ज पर 130 किमी से ज्यादा की रेंज देती है और 30 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो जाती है। होंडा का कहना है कि WN7 का प्रदर्शन 600cc के पेट्रोल इंजन वाली मोटरसाइकिल के बराबर है। इसमें 5-इंच की TFT स्क्रीन नेविगेशन कॉल और नोटिफिकेशन के सपोर्ट के साथ आती है।
2026 Honda PCX 160 मैक्सी स्कूटर लॉन्च, नए कलर समेत प्रीमियम फीचर्स है लैस
Honda WN7 की विशेषताएं
रेंज और चार्जिंग: यह सिंगल चार्ज पर 130 किमी से ज्यादा की रेंज देगी। इसमें फिक्स्ड लिथियम-आयन बैटरी CCS2 रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे केवल 30 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। होम चार्जिंग से यह 3 घंटे से भी कम समय में फुल चार्ज हो जाती है।
परफॉर्मेंस: Honda मोटरसाइकिल का कहना है कि WN7 का प्रदर्शन पावर आउटपुट के मामले में 600cc के पेट्रोल इंजन वाली मोटरसाइकिल के बराबर है, और यह टॉर्क के मामले में 1000cc की ICE मोटरसाइकिलों को टक्कर देती है, जो पावरफुल एक्सेलरेशन और राइडिंग का रोमांच सुनिश्चित करता है।

