Supreme Court ने एक याचिका खारिज करते हुए कहा कि राजनीतिक दल POSH एक्ट के तहत कार्यस्थल की परिभाषा में नहीं आते क्योंकि वहां नियोक्ता-कर्मचारी का रिश्ता नहीं होता। याचिका में राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं को यौन उत्पीड़न से बचाने की मांग की गई थी जिसे अदालत ने अस्वीकार कर दिया। अदालत के अनुसार राजनीतिक दलों में काम करने वाली महिलाओं को POSH एक्ट के तहत सुरक्षा नहीं मिलेगी।
वक्फ संशोधन अधिनियम पर Supreme Court आज सुनाएगा अंतरिम आदेश, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी थी मंजूरी
Supreme Court राजनीतिक दल “कार्यस्थल” की परिभाषा में नहीं आते
अदालत ने साफ कहा कि राजनीतिक दल “कार्यस्थल” की परिभाषा में नहीं आते और न ही उनके और उनके कार्यकर्ताओं के बीच नियोक्ता-कर्मचारी का रिश्ता है। यह फैसला उन महिलाओं के लिए झटका है जो गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में काम करती हैं।

