ट्रेन में गेट पर बैंठकर सफर कर था युवक, पलक झपकते ही आ गई मौत..
बदायूँ। बरेली से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में गेट पर बैठे पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र का निवासी महेश (25) पुत्र दुर्गा प्रसाद की गिरने से मौत हो गई।रविवार रात करीब 11 बजे बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दबतोरी रेलवे स्टेशन के पास वह गिर गया था।

परिवार में मचा कोहराम:-बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दबतोरी रेलवे स्टेशन से निकलते ही उनको नींद की झपकी आ गई और वह चलती ट्रेन से गिर गया। हादसे में उनकी मौत हो गई। आसफपुर स्टेशन पर साथ के लोग उतर गए और पुलिस व रेलवे को घटना की सूचना दी।पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।परिजनों को सूचना दी गई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग बदायूं पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। सोमवार को शव लेकर परिजन अपने घर चले गए।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

