Amroha : गजरौला में चौपला पुलिस चौकी के ठीक सामने दबंग का कर देखने को मिला है। दबंग युवक सिहाली जागीर के बताए जा रहे हैं। दबंगों ने मोहल्ला सुल्तान नगर के रहने वाले ई रिक्शा चालक को चौपला पुलिस चौकी के ठीक सामने लात घुसो से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई, वहां मौजूद युवक ने इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
Amroha जनपद में आरटीसी कैंपस डिडौली में एसपी अमित कुमार आनंद ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, निरीक्षण में दिए सख्त दिशा-निर्देश
Amroha मौके पर जाम की स्थिति बनी तो पुलिस की नींद टूटी तब जाकर कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कई युवकों को हिरासत में लेने की बात कही है। यह घटनाक्रम शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह से दबंग युवक एक युवक को लात घुसो से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। देखने वाली बात तो यह है की चौकी की ठीक सामने 3 मिनट तक मारपीट की घटना होती रही तड़प तड़प लात घुसे चलते रहे लेकिन पुलिस ने इस और आकर नहीं देखा, मौके पर जाम की स्थिति बनी तो पुलिस की नींद टूटी तब जाकर कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है।

