अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Dehradun News : आपदा ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण करेंगे पीएम मोदी, देहरादून में करेंगे अहम बैठक

On: September 11, 2025 11:42 AM
Follow Us:
Dehradun News
---Advertisement---

Dehradun News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वे शाम करीब 4:15 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ वे प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करेंगे। इस दौरान वे आपदाओं से हुए नुकसान का जायजा लेंगे और स्थानीय हालात की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करेंगे।

Dehradun News : आपदाओं से हुआ भारी नुकसान

इस साल केदारनाथ के बाद उत्तराखंड के अन्य हिस्सों में भी कई आपदाएं आईं, जिनमें भारी नुकसान हुआ है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, करीब 1900 करोड़ रुपये की संपत्तियां प्रभावित हुई हैं। गांवों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जनहानि के साथ-साथ पशुहानि की भी पुष्टि हुई है। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण कई क्षेत्रों में अब भी खतरा बना हुआ है।

Uttarakhand Weather Update : मलबे से 203 सड़कें बंद, 14 सितंबर तक बने रहेगा ऐसा मौसम

Dehradun News : केंद्र से मांगी गई राहत राशि

राज्य सरकार ने इस भारी नुकसान को देखते हुए केंद्र सरकार से 5702 करोड़ रुपये की राहत राशि की मांग की है। इसके लिए पहले ही एक केंद्रीय टीम उत्तराखंड का निरीक्षण कर चुकी है। यह टीम आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा करके अपनी रिपोर्ट केंद्र को सौंप चुकी है। अब प्रधानमंत्री स्वयं हालात का आकलन करेंगे, जिससे राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके।

Dehradun News : देहरादून में होगी उच्चस्तरीय बैठक

हवाई सर्वेक्षण के बाद शाम पांच बजे देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अधिकारियों और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में आपदा राहत, पुनर्निर्माण, और दीर्घकालिक योजना पर चर्चा की जाएगी। समीक्षा बैठक के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!