Mumbai ( गिरजा शंकर अग्रवाल) – भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री आंचल सोनी छब्बडिया ने अपने बयान में बताया कि भोजपुरी हमारी जड़ों से जुड़ी हुई मातृभाषा है। आज यह भाषा न सिर्फ़ यूपी-बिहार बल्कि पूरी दुनिया में अपने गीत, संगीत और संस्कृति की वजह से पहचानी जाती है। मगर अफसोस की बात है कि आज कुछ लोग केवल अपने स्वार्थ और प्रचार के लिए भोजपुरी को बदनाम करने में लगे हुए हैं।
Mumbai : “ऐसी मोहब्बत” – प्यार की एक रूमानी दास्तान, बहुत जल्द
सच्चाई यह है कि भोजपुरी के सुपरस्टार्स पवन सिंह जी, खेसारी लाल यादव जी, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जी, मनोज तिवारी जी, रवि किशन जी, रानी चटर्जी जी ने अपनी मेहनत और संघर्ष से भोजपुरी को ऊँचाई पर पहुँचाया है। इनका सम्मान करना हर भोजपुरीवाले का कर्तव्य है। लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि जिनके पास असली टैलेंट है, वो घर बैठे रहते हैं, और जिनमें टैलेंट नहीं है, वे अलग-अलग तरीकों से आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं।
ऐसे लोग इंडस्ट्री में आकर मेहनती कलाकारों का हक़ छीनते हैं और बाद में उन्हीं पर सवाल खड़े करते हैं। हाल ही में हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव ने पवन सिंह जी पर ‘बैड टच’ का आरोप लगाया। सवाल ये है कि जब वही अभिनेत्री कई मौक़ों पर खुद चिपक कर नाच रही थीं। वीडियो और फोटो खिंचवा रही थीं। तब उन्हें यह गलत क्यों नहीं लगा? और आज, जब पवन सिंह जैसे सुपरस्टार से उनका मनमाफ़िक फायदा नहीं हो पाया, तो वे उन्हीं को बदनाम करने में लगी हुई हैं।
इससे पहले भी कई बार देखा गया है, कि कुछ लड़कियाँ अपने फायदे के लिए भोजपुरी के बड़े नामों खासकर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को निशाना बनाती रही हैं। यह बहुत गलत है। ये दोनों कलाकार भोजपुरी के मान-सम्मान और गौरव हैं। ये अपने परिवार, बहनों और बेटियों का सम्मान करना जानते हैं। जिस इंडस्ट्री ने तुम्हें नाम दिया। पहचान दी, उसी को बदनाम करना सबसे बड़ी कृतघ्नता है।
Mumbai : भोजपुरी हमारी शान है और इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है
ऐसे लोगों पर हमेशा के लिए रोक लगनी चाहिए।क्योंकि इन्हीं वजहों से भोजपुरी और भोजपुरी के लोग बार-बार बदनाम होते हैं।अब वक्त आ गया है कि हम सब एकजुट हों। जो लोग भोजपुरी को बदनाम कर रहे हैं, उन्हें हमेशा के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री से बाहर कर देना चाहिए। आप लोग क्यों डरते हैं? आवाज उठाइए और ऐसे लोगों को खदेड़ भगाइए। भोजपुरी हमारी शान है और इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

