*भट्टे के निकट घास लेने गई महिला के साथ भट्टा स्वामी के कर्मचारियों ने की अश्लील हरकत, विरोध करने पर जान से मार देने की दी धमकी*
#पीड़िता ने एक आरोपी के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज#
“पुलिस ने पीड़ित महिला का कराया चिकित्सीयपरीक्षण ”
बदायूं जनपद के थाना उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासिनी पीड़ित महिला ने थाना सिविल लाइंस पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मुकेश एट उद्योग भरकुईया के पास खास लेने के लिए गई थी जहां भट्टा स्वामी के परिवार में कार्य करने वाले सुधीर उर्फ़ नानूहा पुत्र राकेश ने उसे दिनदहाड़े दबोच कर अश्लील हरकत की विरोध करने पर मारपीट करने लगा उसने जब शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने अपराध संख्या 280 धारा 74,115/2, 351/2 के अंतर्गत मामले की आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है।

