Supreme Court एसएससी भर्ती परीक्षाओं के आयोजन की प्रक्रिया में सुधार और पारदर्शिता की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) से जवाब मांगा। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और एएस चंदुरकर की पीठ ने निखिल कुमार द्वारा दायर याचिका पर गौर किया और 28 अक्टूबर के लिए नोटिस जारी किया। लापरवाही की आशंका के चलते उम्मीदवारों ने शीर्ष अदालत का रुख किया है।
आपराधिक मामलों में जुर्माना बढ़ाने की याचिका खारिज, Supreme Court ने किया सुनवाई से इनकार
Supreme Court 28 अक्टूबर के लिए नोटिस जारी किया
परीक्षा के दूसरे चरण में भी इसी तरह की बाधाएं आईं। चूंकि परीक्षा के तीसरे चरण का आयोजन सितंबर में होने वाला है, उम्मीदवारों ने पिछले अनुभव के आधार पर और इसी तरह की लापरवाही की आशंका के चलते शीर्ष अदालत का रुख किया है।
