अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rahul Gandhi वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन सीतामढ़ी के जानकी मंदिर पहुंचे, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

On: August 29, 2025 11:11 AM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

सीतामढ़ी – बिहार में इस साल होने वाले चुनाव से पूर्व कथित वोट चोरी के विरोध में लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi के नेतृत्व में बिहार महागठबंधन द्वारा निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन की शुरुआत सीतामढ़ी से हुई।

Rahul Gandhi बोले- BJP द्वारा प्रस्तावित नए विधेयक को लेकर हो रही काफी चर्चा, हम मध्ययुगीन काल में वापस जा रहे हैं

गुरुवार को Rahul Gandhi जानकी मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में जाकर माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जानकी मंदिर में माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने मंदिर की पूरी जानकारी दी।

Rahul Gandhi के साथ सांसद पप्पू यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित महागठबंधन के कई नेता थे। सभी ने माता जानकी की पूजा अर्चना की। वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन आज राहुल गांधी सीतामढ़ी के रीगा मिल चौक, मनियारी चौक, और बैरगनिया होते हुए ढाका पहुंचेंगे। यहां आजाद चौक, मोतिहारी रोड, चिरैया विधानसभा छतौनी, और गांधी चौक होते हुए उनकी यात्रा मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह पहुंचेगी, जहां ये संविधान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Rahul Gandhi जानकी मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में जाकर माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया

इसके बाद वे बेतिया पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। दरअसल, विपक्ष इस यात्रा के जरिए जहां एसआईआर में नाम काटने का मुद्दा उठा रही है, वहीं सरकार बदलाव को लेकर भी लोगों के पास पहुंच रही है। इस यात्रा में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल होकर विपक्ष की एकजुटता का संदेश दिया है। इस यात्रा में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के घटक दलों के प्रमुख नेता भी राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिला रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!