अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नेपाल के रास्ते Bihar में घुसे 3 पाकिस्तानी आतंकी, तीनों जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े; पूरे राज्य में हाईअलर्ट

On: August 29, 2025 11:04 AM
Follow Us:
Bihar
---Advertisement---

पटना : Bihar में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों और राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बीच सुरक्षा एजेंसियों को बड़ा इनपुट मिला है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान से जुड़े तीन आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस आए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है।

Bihar की मतदाता सूची में जुड़ेंगे करीब चार लाख नए मतदाता, चुनाव आयोग का बड़ा दावा; 1 सितंबर तक है मौका

जानकारी के अनुसार, जिन तीन आतंकियों की तलाश की जा रही है, उनके नाम हैं — हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान। तीनों आतंकियों के फोटो भी जारी किए गए हैं। हसनैन रावलपिंडी, आदिल उमरकोट और उस्मान बहावलपुर (पाकिस्तान) का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि ये तीनों जैश-ए-मोहम्मद जैसे पाकिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं। इनपुट्स के अनुसार, आतंकियों ने अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू (नेपाल) में एंट्री ली थी और वहां से पिछले सप्ताह बिहार के रास्ते भारत में घुसे हैं। आशंका जताई जा रही है कि अररिया जिले के जरिए उन्होंने भारत में प्रवेश किया।

Bihar पुलिस ने सुरक्षा को लेकर पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया 

हालांकि अभी तक इस घुसपैठ की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन Bihar  पुलिस ने सुरक्षा को लेकर पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। सभी थानों और जिला पुलिस को आतंकी गतिविधियों से जुड़े किसी भी इनपुट पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय ने साफ कहा है कि खुफिया तंत्र को पूरी तरह एक्टिव रखा जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए। साथ ही आम जनता से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!