अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मानसून सत्र : वोट चोरी पर Chief Minister Naib Saini का पलटवार, बोले- कांग्रेस का इतिहास फर्जीवाड़े का रहा है

On: August 28, 2025 4:04 PM
Follow Us:
Chief Minister Naib Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का 22 से 27 अगस्त तक चला मानसून सत्र बुधवार को संपन्न हो गया। सत्र की समाप्ति के बाद मीडिया से बात करते हुए Chief Minister Naib Saini ने कई मुद्दों पर विपक्ष, खासकर कांग्रेस, पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि इस सत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष पर एक प्रस्ताव और 6 विधेयक सर्वसम्मति से पारित किए गए।

विद्यार्थियों को मेवात छात्र प्रतिभा सम्मान योजना के रूप में दी जाएगी राशि: Chief Minister Naib Saini

Chief Minister Naib Saini ने कांग्रेस के ‘फर्जी वोटिंग’ के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का पूरा राजनीतिक इतिहास फर्जीवाड़े, भ्रष्टाचार और लोकतंत्र की हत्या से भरा पड़ा है। उन्होंने 1946 के कांग्रेस के आंतरिक चुनाव का हवाला दिया, जिसमें सरदार पटेल को 14 वोट मिले थे, जबकि जवाहरलाल नेहरू को केवल एक। फिर भी, नेहरू को विजेता घोषित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने इसे “असली बूथ कैप्चरिंग” बताया।

उन्होंने 2009 के हरियाणा विधानसभा चुनावों के ‘बोगस वोटिंग’ मामले का भी जिक्र किया, जिसमें सुखबीर कटारिया पर फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप लगा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने आपातकाल लगाकर लोगों के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया और चुनावों में धांधली की परंपरा शुरू की।

Chief Minister Naib Saini ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम पर विपक्ष के विरोध को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम इसलिए शुरू करना पड़ा, क्योंकि 2014 में कांग्रेस जब सत्ता से गई थी, तब हरियाणा में लिंगानुपात केवल 871 था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस कलंक को मिटाने का काम किया, जिसके परिणामस्वरूप आज प्रदेश में लिंगानुपात सुधरकर 910 हो गया है।

Chief Minister Naib Saini ने कहा कि विपक्ष सरकार के हर फैसले का विरोध करता है

अन्य मुद्दों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष सरकार के हर फैसले का विरोध करता है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों की दुनिया सराहना कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर कलेक्टर रेट और शराब ठेकों के मामलों में सदन को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!