अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

चार माह भी नहीं चला दूसरा प्रेम विवाह, इस बात से खफा पति ने काटा सपना का गला, फिर दी जान…

On: August 25, 2025 5:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

चार माह भी नहीं चला दूसरा प्रेम विवाह, इस बात से खफा पति ने काटा सपना का गला, फिर दी जान…

संभल जिले के बहजोई कस्बे में शनिवार रात पत्नी सपना (29) पर चाकू से हमला करने के बाद पति करन मौर्य ने साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी।चाकू से गला कटने से घायल सपना बहजोई से इस्लामपुर क्षेत्र के गांव छीतरपुर महरोला में अपने मायके आते वक्त पुलिस चौकी के पास बेहोश होकर गिर गई। उसे सैफई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

संभल जिले के बहजोई कस्बे में शनिवार रात पत्नी का गला रेतने के बाद फंदा लगाकर जाने देने वाले युवक की दूसरी प्रेम कहानी चार महीने भी नहीं चली।पत्नी के किसी अन्य युवक से बात करने के शक से उपजे विवाद में उसने जान दे दी।उसकी पत्नी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

संभल के बहजोई कस्बे के मोहल्ला गंगा बिहार कॉलोनी मुराव टोला में करन अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे, लेकिन उनके रिश्ते में तब दरार आ गई जब पत्नी किसी अन्य से बात करने लगी।सपना बदायूं के इस्लामनगर के गांव छीतरपुर की रहने वाली है। उसने करीब 11 साल पहले एक अन्य युवक से भी प्रेम विवाह किया था। उसके साथ बहजोई के मौर्य मोहल्ले में रहते हुए सपना की मुलाकात करन से हो गई। करीब चार माह पहले सपना ने पहले पति को छोड़कर करन से प्रेम विवाह कर लिया।तब से दोनों बहजोई के मौर्य मोहल्ले में ही रह रहे थे।

करन के परिवार का आरोप है कि सपना के किसी और से भी संबंध हैं।इसलिए करन बेहद नाराज था।करन ने कई बार सपना को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। रविवार को करन ने पत्नी के गले पर चाकू से हमला किया।उसका गला कट गया।वह दुपट्टा गले में बांधकर मायके पहुंची।मायके वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।उधर, करन ने फंदे से लटककर जान दे दी।आपसी समझ और संवाद की कमी के कारण सपना की दूसरी प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया।

शनिवार को मायके से बुलाकर ले गया था पति:-पिछले कुछ दिनों से सपना अपने मायके इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव छीतरपुर में रह रही थी। शनिवार को करन आया और बाइक से उसे बुलाकर ले गया। मायके वालों का कहना है कि उन्होंने सपना को हंसी खुशी से विदा किया था। वह करन के साथ खुश थी। उसने कभी इस तरह की बात भी नहीं बताई कि करन उसको मारता पीटता है। शादी के कुछ दिनों के बाद ही सपना ने मायके में आकर रुकना शुरू कर दिया था।गला कटने से सपना की हालत गंभीर है। अभी कुछ बोल नहीं पा रही है। उसके होश में आने के बाद ही वजह सामने आ सकती है।

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच:- बहजोई थाना पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस की जांच में करन द्वारा सपना को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला करना और खुद फंदा लगाने की बात सामने आई है। पुलिस ने करन के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply