एटा । उत्तर प्रदेश के CM Yogi ने गुरुवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर करारा वार करते हुए कहा कि पहले भारत को मुगलों ने लूटा, फिर अंग्रेजों ने तबाह किया, और जो कुछ बचा रह गया, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने तबाही का नया मंजर पैदाकर देश के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया। आज डबल इंजन सरकार की साफ नीयत, स्पष्ट नीति और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की वजह से उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है।
ध्वजारोहण के बाद गरजे CM Yogi ,कहा-लखनऊ में बनी मिसाइल अब दुश्मनों के अड्डों को तहस-नहस करती हैं
CM Yogi ने एटा में 750 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित श्री सीमेंट प्लांट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही।
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, इनकी नीयत कभी सबके विकास की नहीं रही। इन्होंने साथ तो सबका लिया, लेकिन विकास सिर्फ अपने परिवार का किया। इनके समय में न व्यापारी सुरक्षित था, न बेटी सुरक्षित थी। यही वजह रही कि देश और प्रदेश पिछड़ते चले गए। आज मोदी सरकार और डबल इंजन की यूपी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र से देश और प्रदेश को नई पहचान दी है।
CM Yogi ने कहा कि थी8-9 साल पहले एटा की पहचान अपराध और माफिया के गढ़ के रूप में । गरीबों की जमीन पर कब्जा होता था, उनकी सुनवाई नहीं होती थी। जब नागरिक की संपत्ति ही सुरक्षित न हो, तब सरकार उसके कल्याण के लिए क्या करेगी? यही स्थिति तब थी। आज एटा बेहतरीन कानून-व्यवस्था और निवेश की नई पहचान बना है।
सरकार के स्तर पर जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट से 1,500 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है और उसके बगल में श्री सीमेंट परिवार ने 750 करोड़ रुपए का नया प्लांट लगाया है। इससे 500 लोगों को प्रत्यक्ष और 3,000 से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिला है।
CM Yogi पहले एटा की पहचान अपराध और माफिया के गढ़ के रूप में
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस निवेश से सिर्फ सीधे रोजगार ही नहीं, बल्कि ट्रांसपोर्ट, व्यापार और डिस्ट्रीब्यूशन चैनल से जुड़े हजारों लोगों को भी काम का अवसर मिला है। यही है आत्मनिर्भर भारत की नींव, यही है विकसित भारत की आधारशिला।

