अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand : भराड़ीसैंण में तैनात सुरक्षाकर्मियों से मिले सीएम धामी, उनके काम को सराहा

On: August 20, 2025 7:05 PM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

देहरादून । Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सुबह भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में तैनात सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के कार्यों की सराहना की।

Uttarakhand : ऑपरेशन कालनेमि में प्रदेश में ब्लॉक व तहसील स्तर पर चलेगा सत्यापन अभियान

Uttarakhand सीएम पुष्कर सिंह धामी सुबह भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की और उनके घर, भोजन और अन्य आवश्यक जरूरतों की जानकारी ली।

सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी मुलाकात की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने चार तस्वीरें पोस्ट की, जिनमें से दो तस्वीरों में वो सुरक्षाकर्मियों से हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं, जबकि अन्य दो तस्वीरों में वे बात करते हुए दिख रहे हैं। सूबे के मुखिया से मिलने पर सुरक्षाकर्मी भी बहुत ही उत्साहित नजर आए। इस दौरान सीएम धामी जैकेट, मफलर और टोपी पहने नजर आए।

सीएम धामी ने लिखा, “भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान विधानसभा सत्र के दृष्टिगत तैनात सुरक्षाकर्मियों से भेंट कर उनके आवास, भोजन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।”

Uttarakhand ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में उनके कार्य निर्वहन की तारीफ करते हुए लिखा, “कठिन भौगोलिक एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में कर्तव्य निर्वहन कर रहे पुलिस बल का अदम्य साहस एवं प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।”

उन्होंने प्राकृतिक आपदा के बाद सेवाभाव से किए गए कार्यों की तारीफ करते हुए आगे लिखा, “धराली जैसे आपदा-प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी हमारे पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शित अनुकरणीय कार्यक्षमता और सेवा भावना अत्यंत सराहनीय रही है, जिसने संपूर्ण बल की कार्यदक्षता को नई पहचान दी है।”

Uttarakhand के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में 5 अगस्त को बादल फटने के बाद खीर गंगा नदी में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी

बता दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में 5 अगस्त को बादल फटने के बाद खीर गंगा नदी में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। मलबे और पानी के सैलाब ने 30-35 सेकंड में गांव को तहस-नहस कर दिया था, जिसमें घर, होटल और बाजार मलबे में तब्दील हो गए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तरकाशी में गूंजे बाबा बौखनाग के जयकारे: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुले कपाट, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: नहाते समय गंगा में बहा दिल्ली का युवक, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

AN-32 क्रैश में शहीद प्रशांत पंचतत्व में विलीन: देहरादून में पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

CM धामी ने ग्रामोत्थान परियोजना के तहत सदभावना CLF द्वारा संचालित दीदी कैफे का शुभारम्भ किया

CM ने खटीमा के बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया

देहरादून में पानी भरने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, भाई-बहन समेत 3 गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply