अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कांग्रेस ने नरवाना के विकास में सिर्फ राजनीति की, हमने दी नई पहचान- Nayab Singh Saini

On: August 18, 2025 4:36 PM
Follow Us:
Nayab Singh Saini
---Advertisement---

नरवाना। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में विकास के नाम पर केवल राजनीति होती रही, जबकि भाजपा सरकार ने नरवाना को एक नई पहचान दी है। मुख्यमंत्री ने नरवाना में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी द्वारा आयोजित ‘धन्यवाद एवं विकास रैली’ को संबोधित करते हुए यह बात कही।

CM Nayab Singh Saini ने फरीदाबाद जिले को 29 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

Nayab Singh Saini ने कहा कि जींद जिले की धरती राजनीतिक संघर्ष का केंद्र रही है, लेकिन पिछली सरकारों ने जानबूझकर नरवाना को विकास की दौड़ में पीछे रखा। उन्होंने बिना नाम लिए विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ नेता सिर्फ ट्वीट करके राजनीति चमकाते हैं और नरवाना को अपना घर बताते हैं, लेकिन उन्होंने कभी इस क्षेत्र के सच्चे विकास की चिंता नहीं की।

कांग्रेस से 3 गुना ज्यादा विकास: मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के साथ कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार के कार्यकाल की तुलना की। उन्होंने बताया कि साल 2014 से अब तक भाजपा सरकार ने नरवाना विधानसभा क्षेत्र में 2,105 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में सिर्फ 607 करोड़ रुपये के कार्य कराए थे।

यह अंतर यह साबित करता है कि किसने वास्तव में जनता की सेवा की और किसने सिर्फ राजनीति। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ का जिक्र: नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके 11 वर्षों में देश को नई दिशा मिली है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ का जिक्र करते हुए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन ऑपरेशनों से दुनिया को भारत की स्वदेशी तकनीक, आधुनिक हथियारों और सामरिक शक्ति का पता चला है।

युवाओं को मेरिट पर नौकरी: Nayab Singh Saini ने बताया कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 महीनों में विधानसभा चुनाव के 217 वादों में से 41 पूरे किए हैं, और 90 वादे इसी साल पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को मेरिट के आधार पर 1,80,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

Nayab Singh Saini ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ का जिक्र करते हुए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की प्रशंसा की

इसके अलावा, उन्होंने ‘हर घर-हर ग्रहणी योजना’ और ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ सहित गरीब कल्याण की कई योजनाओं का भी जिक्र किया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मुख्यमंत्री को ‘दानवीर की प्रतिमूर्ति’ बताते हुए कहा कि उनके आने से नरवाना में विकास का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!