भीलवाड़ा। Deputy Chief Minister Diya Kumari रविवार को भीलवाड़ा जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहीं। इस अवसर पर उन्होंने गुलाबपुरा उपखंड कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), पर्यटन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की गहनता से समीक्षा की।
Deputy Chief Minister Ajit Pawar ने नागरिकों से ‘विकसित महाराष्ट्र 2047’ सर्वेक्षण में भाग लेने का आग्रह किया
Deputy Chief Minister Diya Kumari : योजनाओं की प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश
बैठक में Deputy Chief Minister Diya Kumari ने विभागीय अधिकारियों से चल रहे कार्यों की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुँचे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय में पूरे किए जाएँ, पर्यटन से जुड़े विकास कार्यों को गति दी जाए तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएँ धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हों।
पीडब्ल्यूडी कार्यों पर सख्त निर्देश
Deputy Chief Minister Diya Kumari ने पीडब्ल्यूडी से जुड़ी शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिये कि गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध रूप से कार्य नहीं करने वाले लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि विभागीय आधिकारिक फील्ड में रहकर स्वयं मॉनिटरिंग करें।
उन्होंने बताया कि सेवा ऐप को शीघ्र ही आमजन के लिए खोला जाएगा साथ ही पीडब्ल्यूडी द्वारा किए गए नवाचार की सराहना की जिसमें पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर रैंडम रूप से जिले की 51 सड़कों की चयनित छात्रों से सगुनी यात्रा के माध्यम से गुणवत्ता जांच करवाई गई। इसमें 45 सड़के उत्तम व 6 सड़के मध्यम गुणवत्ता वाली पाई गई।
बजट घोषणाएँ समय पर लागू हों
Deputy Chief Minister Diya Kumari ने स्पष्ट कहा कि भीलवाड़ा जिले से जुड़ी शेष रही बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी नहीं की जाए। उन्होंने कॉरपोरेट और कंपनियों को अपनी सीएसआर राशि को जनहित के कार्यों में खर्च करने का भी आह्वान किया।
आंगनबाड़ी और पर्यटन विकास पर जोर
Deputy Chief Minister Diya Kumari ने कहा कि आंगनबाड़ियों की स्थिति में सुधार लाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएँ। इसके लिए भामाशाहों को प्रोत्साहित करें कि वे आंगनबाड़ियों में मरम्मत व जीर्णोद्धार के कार्य शुरू करें।
पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार जिले के पर्यटन स्थलों के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। आसींद के देवनारायण मंदिर सहित 20 अन्य मंदिर व आस्था केंद्रों के विकास हेतु प्रसाद योजना के तहत स्वीकृत 48 करोड़ की राशि से शीघ्र ही कार्य शुरू किए जाने के निर्देश दिए।

