अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Nayab का कड़ा संदेश: अपराधियों को नहीं छोड़ा जाएगा, कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं

On: August 17, 2025 4:02 PM
Follow Us:
CM Nayab
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के CM Nayab ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर एक कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश की जनता को सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है और कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “अगर कोई कानून व्यवस्था को बिगाड़ेगा, चाहे वह कितना ही बड़ा व्यक्ति हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। कोई भी व्यक्ति अगर अपराध करेगा तो उसको मिट्टी में मिला दिया जाएगा।”

स्वतंत्रता दिवस पर CM Nayab Saini ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजभवन में एट होम कार्यक्रम में हुए शामिल

CM Nayab ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नशा तस्करों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी गांव, मोहल्ले या शहर के वार्ड में नशा बिकता है तो स्थानीय लोग तुरंत सरकार के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिसके बाद नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों में न जाना पड़े, इसके लिए 10 जिला स्तरीय सरकारी अस्पतालों को विकसित किया जा रहा है, जिनका उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर वोटों की चोरी का निराधार आरोप लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना वजह इस मुद्दे को उठा रही है और उनका यह झूठ अब नहीं चलेगा।

CM Nayab प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब लोगों को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. बीआर अंबेडकर के संविधान को तार-तार किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं, जिससे कांग्रेस बौखला गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब लोगों को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया है और आज गरीब व्यक्ति आत्मविश्वास के साथ देश की प्रगति में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!