अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की बड़ी घोषणा, पंजाब को देश का सेमीकंडक्टर हब के रूप में विकसित किया जाएगा

On: August 13, 2025 11:45 AM
Follow Us:
CM Bhagwant Mann
---Advertisement---

चंडीगढ़ : CM Bhagwant Mann :  देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने पंजाब में एक सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया। इस योजना के तहत देशभर में कुल चार नए प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जिन पर 4,594 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

CM Bhagwant Mann का भाजपा के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कटाक्ष, कहा- क्या शुरू कर दी ‘वन नेशन, वन हसबैंड’ योजना?

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि यह सेमीकंडक्टर उद्योग किसी भी देश के विकास के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, आज चार महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें से एक प्लांट पंजाब के मोहाली में, दो ओडिशा में और एक आंध्र प्रदेश में स्थापित किया जाएगा।

पंजाब के मोहाली में लगने वाला यह प्लांट सीडीआईएल (CDIL) का होगा, जिसने एक कोरियाई कंपनी के साथ समझौता किया है। इस प्लांट में बनने वाले सेमीकंडक्टर्स का इस्तेमाल विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जाएगा। पंजाब सरकार CM Bhagwant Mann इस प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ही तैयारी कर रही थी और इस फैसले से राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आने और युवाओं के लिए रोजगार के हजारों अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इन चार परियोजनाओं में से दो बेहद उन्नत तकनीक से जुड़ी हैं। ओडिशा में एक सिलिकॉन कार्बाइड सेमीकंडक्टर प्लांट लगाया जाएगा, जिसका उपयोग मिसाइल, अंतरिक्ष उपकरण और रेलवे इंजन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में होता है। दूसरा प्लांट भी ओडिशा में ही लगेगा जहाँ थ्री-डी ग्लास सेमीकंडक्टर का निर्माण होगा, जिसमें इंटेल जैसी विश्व की दिग्गज कंपनियां निवेश करेंगी। चौथा प्लांट आंध्र प्रदेश में एसिप (ACIP) द्वारा स्थापित किया जाएगा।

CM Bhagwant Mann  सभी परियोजनाओं का निर्माण कार्य अगले छह महीनों के भीतर शुरू हो जाएगा

उन्होंने विश्वास जताया कि इन सभी परियोजनाओं का निर्माण कार्य अगले छह महीनों के भीतर शुरू हो जाएगा। इन प्लांट्स की स्थापना से भारत सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply