देहरादून। Uttarakhand में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में मूसलधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
Uttarakhand : रामनगर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन ठप, उफान पर नदी-नाले, प्रशासन अलर्ट
Uttarakhand पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है
पिछले 24 घंटे में देहरादून में लगभग 200 मिमी वर्षा हुई, जो 1951 के बाद अगस्त में एक दिन में हुई सर्वाधिक वर्षा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में मौसम के तल्ख तेवर बने रहने की चेतावनी दी है।

