अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

योग गुरु बाबा रामदेव ने Uttarkashi के धराली में पीड़ित परिवारों को भेजी राहत सामग्री

On: August 10, 2025 9:14 AM
Follow Us:
Uttarkashi
---Advertisement---

हरिद्वार,। Uttarkashi में आई त्रासदी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसी बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तरकाशी के धराली में पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री भेजी।

Uttarkashi आपदा : धराली में अब तक 367 लोगों का रेस्क्यू, हेलीकॉप्टरों से राहत अभियान तेज

Uttarkashi के धराली में आई भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि फेस-2 से तीन ट्रक राहत सामग्री रवाना की। इन ट्रकों में आटा, दाल, चावल, तेल, चीनी, नमक जैसे जरूरी खाद्य सामान और दवाइयों जैसे रोजमर्रा के उपयोग की जरूरी चीजें शामिल हैं। सभी जरूरी सामान सीधे आपदा प्रभावित गांवों तक पहुंचाई जाएंगी।

बाबा रामदेव ने इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “धराली में कई परिवार बेघर हो गए हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। हम उनकी जान तो वापस नहीं ला सकते, लेकिन उनकी तकलीफ को कम करने के लिए हर संभव मदद करेंगे।”

उन्होंने आश्वासन दिया कि यह राहत अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कोई भी पीड़ित भूखा या बेसहारा न रहे।

रामदेव ने कहा, “हर्षिल के इस त्रासदी में जिनका जीवन चला गया है, उसे कोई वापस नहीं कर सकता है। किसी की मां, किसी के बच्चे, और कहीं पूरा का पूरा परिवार इस आपदा में खत्म हो गए। हमें इस आपदा से बहुत ज्यादा प्रभावित 400 से 500 परिवारों के बारे में जानकारी मिली। उन परिवारों के रोजमर्रा के हिसाब से तत्काल आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाया जा रहा है।”

Uttarkashi ट्रकों में आटा, दाल, चावल, तेल, चीनी, नमक जैसे जरूरी खाद्य सामान और दवाइयों जैसे रोजमर्रा के उपयोग की जरूरी चीजें शामिल

उन्होंने बताया, “अभी भी रह-रह कर बारिश हो रही है। ऐसे हालात में कुछ परिवारों के लिए सिर ढकने तक को नसीब नहीं होता। ऐसे में उनके लिए हम तिरपाल भी भिजवा रहे हैं। अभी सिर्फ प्रारंभिक तौर पर तीन ट्रक राहत सामग्रियां पहुंचाई गई हैं। बाद में और व्यवस्था की जाएगी।

फिलहाल उत्तरकाशी तक राहत सामग्री को ट्रक से पहुंचाया जाएगा। उसके बाद हेलीकॉप्टर की सहायता से पहुंचाया जाएगा। हालांकि अभी मौसम अभी अनुकूल नहीं है, जिसके कारण इसमें कठिनाई आ रही है। इसलिए छोटे हेलीकॉप्टरों का प्रयोग किया जा रहा है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आफत! नैनीताल-चंपावत समेत 3 जिलों में ‘रेड अलर्ट’, 10 जिलों में स्कूल बंद

CM धामी की बैंकों को दो टूक: ‘युवाओं-किसानों को आसानी से दें लोन, तकनीकी कमियों पर निरस्त न करें आवेदन’

Uttarakhand Rain Update-उत्तराखंड में कुदरत का ‘रौद्र रूप’: 24 घंटे में सामान्य से 354% ज्यादा बरसे बादल, तीन जिलों में भयंकर लैंडस्लाइड!

Uttarakhand Martyrs-नम आंखों से विदाई: तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा उत्तराखंड के लाल का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन कर बेसुध हुए पत्नी-बच्चे

Pauri News : उत्तराखंड में कुदरत का कहर; निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर गिरा भारी मलबा, बीच रास्ते फंसे यात्री

OYO होटल में 13 साल की नाबालिग से 5 दरिंदों ने किया गैंगरेप, कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशा

Leave a Reply