अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rajasthan के तीन जिलों में गैंग्सटर लारेंस के ठिकानों पर NIA की छापेमारी, बदमाशों के परिजनों से की गई पूछताछ

On: August 9, 2025 7:28 AM
Follow Us:
Rajasthan
---Advertisement---

जयपुर। NIA की टीम ने Rajasthan के तीन जिलों में 13 से ज्यादा ठिकानों पर शुक्रवार को गैंग्स्टर लारेंस बिश्नोई के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरु की जो देर शाम तक जारी रही।

Rajasthan में 40 करोड़ की एमडी ड्रग पकड़ी, हरियाणा-पंजाब में की जा रही थी सप्लाई

यह छापेमारी अवैध हथियारों की आपूर्ति, आतंकी गतिविधियों एवं विदेशों से जुड़े हवाला के नेटवर्क के संबंध में की गई है। श्रीगंगानगर की जिला पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि जिले के 11 ठिकानों पर एनआइए की छापेमारी हुई है।

जेल में बंद एक आरोपित साहिल के घर छापेमारी कर उसके स्वजन से पूछताछ की गई है। जानकारी के अनुसार बदमाश देवेंद्र, सुभाष एवं सतनाम के ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई है। तीनों को दो महीने पहले गिरफ्तार किया या था। तीनों से एक विदेशी पिस्टल, चार विदेशी पिस्टल, 330 ग्राम हेरोइन और अन्य हथियार एवं नकदी बरामद की गई थी।

Rajasthan : किस-किस से की गई पूछताछ

बदमाश सत्यनारायण मेघवाल के ठिकानों पर छापेमारी कर उसके स्वजन एवं साथियों से पूछताछ की गई है। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ और दौसा जिले में भी लारेंस गैंग से जुड़े शिवम की तलाश में छापेमारी की गई। शिवम के पिता से भी टीम ने पूछताछ की।

सूत्रों के अनुसार एनआईए की जांच में सामने आया कि पंजाब और हरियाणा के कई बदमाश राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में छिप रहे हैं। इनमें अधिकांश लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं। हास्य कलाकार कपिल शर्मा को धमकाने वाला लारेंस गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर राजस्थान का निवासी है। उसका असली नाम हरिचंद्र है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!