मुंबई। अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के बाद CM Devendra Fadnavis ने गुरुवार को राज्य की अर्थव्यवस्था पर इसके संभावित प्रभाव की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में सीएम के मुख्य आर्थिक सलाहकार प्रवीण सिंह परदेशी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
CM Fadnavis का राहुल को दो टूक जवाब, कहा- ‘कब तक हवा में तीर चलाते रहोगे’
बैठक में अमेरिका के इस निर्णय से महाराष्ट्र की जीडीपी, रोजगार और व्यापार पर प्रभाव को लेकर प्रारंभिक चर्चा की गई। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राज्य के निर्यात-आधारित उद्योगों पर अमेरिकी टैरिफ नीति का क्या असर होगा, इसकी गहराई से जांच करने की जरूरी है।
CM Devendra Fadnavis ने यह भी कहा कि इस निर्णय का राज्य की वैश्विक प्रतिस्पर्धा पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह समझना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया कि केंद्र सरकार के साथ तत्काल समन्वय किया जाएगा ताकि टैरिफ बढ़ोतरी से राज्य की अर्थव्यवस्था और उद्योगों के हितों की रक्षा की जा सके। इस मुद्दे पर केंद्र से मार्गदर्शन लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर विशेष नीति बनाई जाएगी।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “राज्य सरकार महाराष्ट्र के उद्योगों के हितों की पूरी तरह से रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और हम राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे।”
CM Devendra Fadnavis राज्य सरकार महाराष्ट्र के उद्योगों के हितों की पूरी तरह से रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है
फडणवीस ने यह भी कहा कि राज्य सरकार अमेरिका के टैरिफ निर्णय के प्रभाव को कम करने और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आने वाले समय में और भी विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श करेगी।

