अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarkashi धराली आपदा : उत्तराखंड के सांसदों से पीएम मोदी की मुलाकात, अनिल बलूनी से दी जानकारी

On: August 6, 2025 3:46 PM
Follow Us:
Uttarkashi
---Advertisement---

नई दिल्ली । Uttarkashi धराली आपदा को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के सांसदों से मुलाकात की। इस दौरान पौड़ी गढ़वाल से भाजपा सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, नैनीताल सांसद अजय भट्ट और टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह भी मौजूद रहीं।

Uttarkashi आपदा – राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपए जारी, पुलिस बल की विशेष तैनाती

इस मुलाकात की तस्वीरें अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर की। इस मुलाकात के बाद अनिल बलूनी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तरकाशी में आई आपदा से मर्माहत, शोकाकुल और व्यथित हैं। वे स्वयं राहत एवं बचाव कार्य की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की तमाम एजेंसियां राहत, बचाव एवं पुनर्वास के कार्य में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई हैं। केंद्र सरकार उत्तराखंड को इस आपदा से लड़ने और बाहर निकालने में हर तरह से मदद दे रही है।
भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”उत्तरकाशी के धराली में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के संबंध में आज अपने साथी सांसदों महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं अजय भट्ट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री Uttarkashi में आई इस भीषण विपदा से मर्माहत, शोकाकुल और व्यथित हैं

प्रधानमंत्री Uttarkashi में आई इस भीषण विपदा से मर्माहत, शोकाकुल और व्यथित हैं। वे स्वयं राहत एवं बचाव कार्य की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की तमाम एजेंसियां राहत, बचाव एवं पुनर्वास के कार्य में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार धराली सहित सभी आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। साथ ही, केंद्र सरकार उत्तराखंड को इस आपदा से लड़ने और बाहर निकालने में हर तरह से मदद दे रही है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!