अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Rain Alert: थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, आज का मौसम कैसा रहेगा?

On: August 6, 2025 11:37 AM
Follow Us:
haryana weather
---Advertisement---

Haryana Rain Alert : इस बार हरियाणा में मानसून ने उम्मीद से ज्यादा मेहरबानी दिखाई है। खासतौर पर फरीदाबाद सहित पूरे एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। भले ही लगातार तेज बारिश न हो रही हो, लेकिन काले बादलों की आवाजाही, दिन में अंधेरा छा जाना और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला लोगों को गर्मी और उमस से राहत दे रहा है। बीते 24 घंटे में फरीदाबाद में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे मौसम और भी सुहावना हो गया है।

Haryana Rain Alert: बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट

हल्की बूंदाबांदी और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने फरीदाबाद समेत आसपास के इलाकों में तापमान को काफी हद तक नीचे बनाए रखा है। ठंडी हवाएं और बादलों की आवाजाही ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त के पहले सप्ताह में हरियाणा में धूप कम ही देखने को मिलेगी और लोग चिपचिपी गर्मी से राहत के साथ मौसम का आनंद उठा सकेंगे।

Haryana Rain Alert: हरियाणा में सामान्य से 21% ज्यादा बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार हरियाणा में अब तक सामान्य से 21% अधिक बारिश हो चुकी है। 5 अगस्त तक जहां 233 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहीं अब तक 281 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। राज्य में सबसे अधिक बारिश यमुनानगर (585.9 मिमी) और महेंद्रगढ़ (543.9 मिमी) में दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम कैथल (143.9 मिमी) और जींद (153.9 मिमी) में हुई है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

 

Haryana: CET देने आई महिला ने बेटे को दिया जन्म, परीक्षा केंद्र पर बांटे लड्डू; एग्जाम से जुड़ा रखा नाम

Haryana Rain Alert: अगले कुछ दिन राहत भरे, किसानों के लिए फायदेमंद

6 अगस्त को फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 50% से 75% तक बारिश की संभावना है। 7 अगस्त को बारिश में कुछ कमी आ सकती है और मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि 8 और 9 अगस्त को फिर से जोरदार बारिश का पूर्वानुमान है। खासकर 9 अगस्त को कई जिलों में 75% से 100% तक बारिश हो सकती है। यह मौसम न केवल आम लोगों को राहत देगा, बल्कि किसानों के लिए भी बेहद लाभकारी सिद्ध हो रहा है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!