अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

विपक्ष की राजनीति झूठ और भ्रम पर आधारित, लेकिन जनता अब जागरूक : Nayab Singh Saini

On: August 5, 2025 12:11 PM
Follow Us:
Nayab Singh Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद 55 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने देश और प्रदेश के गरीबों के लिए ठोस कार्य नहीं किए। कांग्रेस के शासनकाल में गरीब व्यक्ति और अधिक गरीब होता चला गया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व हरियाणा की डबल इंजन की सरकार ने जनकल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारकर लाखों लोगों के जीवन में बदलाव किया है।

प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था 11वें से चौथे स्थान पर पहुंची : Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री आज पंचकूला में आयोजित मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0 के लाभार्थियों को आवंटन पत्रों के वितरण तथा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत लाभार्थियों को अंतरिम मलकीयत प्रमाण पत्र राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Nayab Singh Saini ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार ने गरीब लोगों को प्लॉट देने के नाम पर सिर्फ सपना दिखाया, न ही उन्हें कागजात दिए गए और न ही कब्जा मिला। इसके विपरीत, वर्तमान राज्य सरकार ने गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट के कागजात और कब्जा देकर उनका सपना साकार किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की योजनाएं कभी धरातल पर नहीं उतरती थीं। जब चुनाव आते थे, तभी घोषणाएं होती थीं। 2014 से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर नहीं पहुंचता था। महिलाएं लकड़ी के धुएं से परेशान रहती थीं, लेकिन तत्कालीन सरकारों ने कभी उनकी चिंता नहीं की।

लोगों को गैस सिलेंडर के लिए 4-4 दिन तक लाइनों में लगना पड़ता था। जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से घरों में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवा रही है। अभी तक 18 लाख परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं।

Nayab Singh Saini ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले हरियाणा में क्या स्थिति थी, वो सब जानते हैं। महिलाओं को कितनी तकलीफें उठाकर 2-2 किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पड़ता था, लेकिन 55 साल तक शासन करने वाले नेताओं ने महिलाओं की इस पीड़ा को कभी नहीं समझा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हर घर में नल और स्वच्छ जल पहुंचाने की व्यवस्था कर महिलाओं को बहुत बड़ा लाभ दिया।

Nayab Singh Saini ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन्होंने 55 साल तक शासन किया, वे आज गरीबों के हितों की बात कर रहे हैं। वे जनता को गुमराह करने के लिए झूठा प्रचार करते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के तीसरी बार सत्ता में आने से संविधान को खतरा है। जबकि सच्चाई यह है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान पूरी तरह सुरक्षित है।

Nayab Singh Saini वर्ष 2014 से पहले हरियाणा में क्या स्थिति थी, वो सब जानते हैं

अगर खतरा किसी को है तो कांग्रेस को खतरा है, कांग्रेस खत्म हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि उन्होंने 55 वर्षों में जनकल्याण के लिए कौन से कार्य किए। वे सिर्फ झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!