अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों की जांच करें अफसर : Manohar Lal

On: July 26, 2025 11:15 AM
Follow Us:
Manohar Lal
---Advertisement---

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री Manohar Lal ने अधिकारियों से कहा कि हमें हर स्कीम को सफल बनाना है, जिस स्कीम में कोई काम नहीं है, उसको बंद करवाने के लिए लिखें। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ पात्र लोगों को मिलना चाहिये। किसी भी योजना में सुधार के लिये कोई सुझाव है तो उसे जरूर बतायें।

पानीपत में Manohar Lal Khattar ने अदिति योजना का किया शुभारंभ, बोले- विकसित भारत हमारा लक्ष्य

Manohar Lal  ने कहा कि कल्याणकारी राज्य का उद्देश्य भी गरीबों, जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। नियम-कानून जनता के भले के लिये बनाये जाते हैं। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को जिला सचिवालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक के एजेंडे में शामिल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि हर मामले को हल करने के लिये यथासंभव कदम उठाये जायें। केन्द्रीय मंत्री ने बैठक में बीएसएनएल अधिकारी से जानकारी मांगी, बीएसएनएल अन्य प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले आम जनता को क्या सहयोग दे रहा है, बीएसएनएल की क्या-क्या स्कीम है।

अधिकारी के जवाब से संतुष्टि न मिलने पर मंत्री ने कहा कि अधिकारी अगली बैठक में इसकी पूरी विस्तार से जानकारी लेकर आए। बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना, मेयर कोमल सैनी, कमेटी के सदस्य व पूर्व सांसद संजय भाटिया, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ïट, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रोशनलाल माहला, सांसद के प्रतिनिधि गजेन्द्र सलुजा, उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया मौजूद रहे।

बेरोजगार करें वीटा बूथ के लिए आवेदन Manohar Lal 

केन्द्रीय मंत्री ने सुझाव दिया कि जो युवा बेरोजगार हैं, वह स्वरोजगार के लिए वीटा बूथ खोल सकते हैं। इसके लिए उन्हें मुख्य स्थानों पर बूथ के लिए जमीन देखनी होगी। केन्द्रीय मंत्री ने सदस्यों को सुझाव दिया कि वह अपने नजदीक के व्यक्तियों को इसके लिए प्रेरित करें और कार्य शुरू करने के लिए आर्थिक सहयोग भी करें ताकि रोजगार मिल सके।

मंत्री Manohar Lal ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए और कमेटी के सदस्यों को कहा कि वह धरातल पर जाकर इसका सर्वे करें, यदि किसी योग्य व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिलता तो उसका नाम जुड़वाएं और जो गलत तरीके से स्कीम का लाभ ले रहा है उसका नाम हटवाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!