होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में अपने 25 साल पूरे होने के खास मौके पर नई Honda CB125 Hornet को पेश किया है। यह बाइक खास तौर पर युवा राइडर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। इसमें स्टाइल, पावर और टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। बाइक में गोल्डन यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और ब्लूटूथ से लैस TFT डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार महज 5.4 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
Honda Hornet 125CC : एग्रेसिव और स्पोर्टी लुक के साथ प्रीमियम डिज़ाइन
CB125 Hornet का लुक पूरी तरह से शहरी और युवा राइडर्स के टेस्ट के अनुसार तैयार किया गया है। इसकी LED हेडलाइट्स, DRLs, हाई-माउंटेड इंडिकेटर्स और मस्कुलर फ्यूल टैंक इसे एक एग्रेसिव और स्ट्रीट-फाइटर लुक प्रदान करते हैं। स्प्लिट सीट डिज़ाइन और शार्प टैंक श्राउड इसे न केवल स्पोर्टी फीलिंग देते हैं बल्कि एक प्रीमियम टच भी जोड़ते हैं, जो इस सेगमेंट की बाइक्स को पीछे छोड़ता है।
Honda Hornet 125CC : एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस TFT डिस्प्ले
इस बाइक में Honda का नया 4.2 इंच का TFT डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जो Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ आता है और RoadSync ऐप को सपोर्ट करता है। इसके जरिए राइडर कॉल, मैसेज अलर्ट, म्यूजिक और नेविगेशन जैसी सुविधाओं को आसानी से एक्सेस कर सकता है। इसके अलावा इसमें Universal USB Type-C पोर्ट, इंजन कट-ऑफ के साथ साइड स्टैंड अलर्ट और इंजन स्टॉप स्विच जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
Honda Elevate: A Comprehensive Look at the Urban SUV
Honda Hornet 125CC0 : दमदार परफॉर्मेंस और सुरक्षित राइडिंग फीचर्स
CB125 Hornet में 123.94cc का सिंगल सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 8.2 kW की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह बाइक सिर्फ 5.4 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसका वजन 124 किलोग्राम है। ब्रेकिंग सिस्टम में सामने 240mm पेटल डिस्क और पीछे 130mm ड्रम ब्रेक के साथ सिंगल चैनल ABS दिया गया है। साथ ही, चौड़े ट्यूबलेस टायर्स और रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन इसे एक बेहतर और संतुलित राइडिंग अनुभव प्रदान करते हैं।

