नई दिल्ली, । विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मंगलवार को कहा कि बुधवार से शुरू होने वाली Prime Minister Modi की दो दिवसीय ब्रिटेन यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच सीमा पार आतंकवाद जैसे मुद्दों और इस तरह की चुनौतियों का दृढ़ता से जवाब देने की आवश्यकता के बारे में विचार साझा किए जाएंगे।
Prime Minister Modi अर्जेंटीना पहुंचे, 57 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा
पाकिस्तान का आतंकवादी संगठन टीआरएफ कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहा है, जिसमें इस साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में नागरिकों पर हुआ जघन्य हमला भी शामिल है। हमले की जिम्मेदारी इस संगठन ने दो बार ली है।
विदेश सचिव ने कहा, “पहलगाम में टीआरएफ की भूमिका के बारे में, आप इस संबंध में हाल के घटनाक्रमों से अवगत हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश विभाग ने हाल ही में टीआरएफ को एक विदेशी आतंकवादी संगठन, एक विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी और पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का प्रतिनिधि घोषित किया है।
मुझे यकीन है कि हमारे ब्रिटिश सहयोगियों को इस घटनाक्रम की जानकारी है, लेकिन इससे हमें सीमा पार आतंकवाद जैसे मुद्दों और ऐसी चुनौतियों का दृढ़ता से जवाब देने की आवश्यकता पर आगे विचार साझा करने का अवसर मिलेगा।”
पिछले सप्ताह टीआरएफ को आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा था कि यह कार्रवाई हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा, आतंकवाद का मुकाबला करने और पहलगाम हमले के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के न्याय के आह्वान को लागू करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
उन्होंने कहा, “लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का मुखौटा और प्रतिनिधि संगठन, टीआरएफ ने 22 अप्रैल, 2025 को हुए पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। यह 2008 में लश्कर द्वारा किए गए मुंबई हमलों के बाद भारत में नागरिकों पर किया गया सबसे घातक हमला था।”
Prime Minister Modi पाकिस्तान का आतंकवादी संगठन टीआरएफ कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहा
भारत ने वाशिंगटन के इस फैसले का स्वागत किया था और इसे समय पर उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया था। आतंकवाद-रोधी कार्रवाई में यह भारत और अमेरिका के बीच गहरे सहयोग को दर्शाता है।

