अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने अंबाला छावनी सिविल अस्पताल के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में 100 बिस्तर के नए भवन का निर्माण कार्य पुनः शुरू कर दिया गया है। इस नए भवन को एक अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) की तर्ज पर बनाया जाएगा, जिससे गंभीर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
हरियाणा में परिवहन विभाग में PPP मोड पर विवाद, Anil Vij पॉलिसी से सहमत नहीं
इस भवन के बनने के बाद अंबाला छावनी सिविल अस्पताल की क्षमता दोगुनी होकर 200 बिस्तर की हो जाएगी। Anil Vij ने बताया कि यह निर्माण कार्य पहले हाईकोर्ट में चल रहे एक मामले के कारण रुका हुआ था। केस ऑबिर्टेशन में जाने के बाद अब पुनः नए टेंडर जारी किए गए हैं।
14.79 करोड़ रुपए की लागत से भवन का शेष निर्माण कार्य अब जल्द ही पूरा किया जाएगा। Anil Vij ने कहा कि अस्पताल की थी, इसलिए यह विस्तार आवश्यक था। यह सात मंजिला नया भवन मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
दो बेसमेंट फ्लोर में से एक का उपयोग वाहनों की पार्किंग के लिए होगा, जबकि दूसरे पर एसी और गैस प्लांट लगाए जाएंगे। ग्राउंड फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन-कम-रिसेप्शन सेंटर और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध होंगी। इमारत की ऊपरी मंजिलों पर विशिष्ट चिकित्सा सुविधाएं होंगी। पहले फ्लोर पर 28 बिस्तर के इमरजेंसी वार्ड बनाए जाएंगे।
Anil Vij मौजूदा 100 बिस्तर की क्षमता लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या के लिए अपर्याप्त हो रही
दूसरे फ्लोर पर संक्रामक बीमारियों के लिए आईसीयू होगा, जबकि तीसरे और चौथे फ्लोर पर संक्रामक व सुपर स्पेशलिस्ट ओटी (ऑपरेशन थिएटर) तथा वार्ड उपलब्ध होंगे। इस नए भवन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह सामान्य मरीजों को संक्रमण से सुरक्षित रखेगा।
यह नया क्रिटिकल केयर यूनिट गंभीर मरीजों की निरंतर निगरानी और त्वरित इलाज सुनिश्चित करेगा। इसमें आधुनिक उपकरणों, जीवन रक्षक दवाओं और ऑक्सीजन सपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो आपात स्थिति में मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

