चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा कि मिट्टी से बर्तन बनाने की कला हमारी अमूल्य धरोहर है, मिट्टी के बर्तन बनाना मात्र एक कला ही नहीं है बल्कि प्रजापत समाज की कलात्मक सोच, उसकी कुशलता और कौशल का प्रतीक है। सरकार का दृढ़ संकल्प है कि हरियाणा के हर मेहनतकश को सम्मान मिले, उसे ताकत मिले और उसकी प्रगति के नए रास्ते खुलें।
प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन प्रत्येक मानव का कर्तव्य, अधिक से अधिक पौधे लगाएं – Nayab Singh Saini
हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने यह बात आज जिला भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कही। इससे पहले मुख्यमंत्री ने महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने अनेक बड़ी घोषणाएं की और भिवानी जिला को विकास कार्यो की सौगात देते हुए 234 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 87 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत की 6 परियोजनाओं के उद्घाटन और लगभग 147 करोड़ रुपये लागत की 13 परियोजनाओं के शिलान्यास शामिल हैं।
मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने भिवानी जिला के प्रजापति समाज के लाभार्थियों को प्रदान किए जमीन के अधिकार पत्र
उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अगले 15 दिनों में प्रदेश के 2 हजार गांवों में जहां पंचायती भूमि उपलब्ध है, वहां पर प्रजापति समाज को भूमि उपलब्ध करवा दी जाएगी ताकि कि उन्हें मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए मिट्टी जुटाने में दिक्कत न आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खसरा नम्बर सहित जमीन की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस अवसर पर उन्होंने भिवानी जिला के प्रजापति समाज के लाभार्थियों को जमीन के अधिकार पत्र भी प्रदान किए। उन्होंने यह भी घोषणा की सूक्ष्म उद्यम शुरू करने वाले प्रजापति समुदाय के लोगों को ‘हरियाणा ग्रामीण औद्योगिक योजना‘ के तहत वितीय सहायता प्रदान की जाएगी।
इसके तहत प्रदेश के बी, सी तथा डी श्रेणी के ब्लॉकों में मशीनरी तथा भवन निर्माण पर किए गए निवेश पर 15 प्रतिशत की दर से पूंजीगत सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा, 7 वर्षों के लिए सावधि ऋण पर 7 प्रतिशत या अधिकतम 8 लाख रुपये प्रतिवर्ष की दर से ब्याज सब्सिडी भी दी जाएगी।
समाज की धर्मशालाओं में विभिन्न कार्यो के लिए 1 करोड़ 29 लाख रूपये देने की घोषणा
मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने समाज के मांग पत्र को स्वीकार करते हुए प्रदेश में समाज की धर्मशालाओं में विभिन्न कार्यो के लिए कुल 1 करोड़ 29 लाख रूपये देने की घोषणा की। जिसमें मुख्यमंत्री ने 31 लाख रूपये, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने 21 लाख रूपये और कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा, डॉ अरविंद शर्मा, कृष्ण कुमार बेदी, श्रुति चौधरी, सांसद धर्मबीर सिंह व रामचंद्र जांगडा की ओर से 11-11 लाख रूपये की राशि शामिल है।
Nayab Singh Saini ने भिवानी विधानसभा क्षेत्र में 21 करोड़ रूपये राशि के विकास कार्यो की करी घोषणा
मुख्यमंत्री ने जिला भिवानी के गांव हालूवास माजरा, धिराणा माजरा और देवसर के उप स्वास्थ्य केंद्रों के नवीनीकरण के लिए 1 करोड़ 66 लाख रूपये, भिवानी नई अनाज मंडी में अतिरिक्त दो कवर शैड के निर्माण के लिए 3 करोड़ 50 लाख रूपये, भिवानी नई अनाज मंडी में नई सड़क के निमार्ण के लिए 4 करोड़ 50 लाख रूपये, नई अनाज मंडी की चारदिवारी के लिए 80 लाख रूपये, अनाज मंडी के साथ लगते मार्किट बोर्ड के गोदामों को ऊंचा उठाने के लिए 3 करोड़ 50 लाख रूपये, पशुओं के पीने के पानी की व्यवस्था के लिए जिला के नंदगांव से बाबा वाला जोहड को राजगढ माइनर से पाइपलाइन के माध्यम से जोड़ने के लिए 49 लाख 33 हजार रूपये, नदंगांव में दोनों जोहडों की रिटेनिंग वॉल के निर्माण और सौंदर्यकरण के लिए 2 करोड़ रूपये, भिवानी की 6 विभिन्न धर्मशालाओं दुर्बलनाथ खटीक धर्मशाला, धानक धर्मशाला, कबीर धर्मशाला, स्नातन धर्मशाला, वीरवान पाना धर्मशाला और भाटाभगडी धर्मशाला में हॉल व विभिन्न कार्यो के लिए 1 करोड़ 50 लाख रूपये, गावं कोट, हालूवास और हालूवास माजरा देवसर में सामुदायिक केंद्रों के निर्माण के लिए 3 करोड़ 5 लाख रूपये देने की घोषणा की।

