अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chhattisgarh शराब घोटाला: EOW ने कोर्ट में दाखिल की 2300 पन्नों की चार्जशीट; 29 अधिकारियों को बनाया गया आरोपी

On: July 8, 2025 8:35 AM
Follow Us:
Chhattisgarh
---Advertisement---

रायपुर। Chhattisgarh में कथित करोड़ों रुपये के शराब घोटाले में लगातार जांच जारी है। इस बीच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सात जुलाई को विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में 29 से अधिक आबकारी विभाग के अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है।

Chhattisgarh में तेंदूपत्ता बोनस वितरण में करोड़ों रुपये के घोटाले में 11 आरोपी हुए गिरफ्तार

सामने आई जानकारी के अनुसार, चार्जशीट को 29 फाइलों में समेटा गया है। करीब 5000 पन्नों के इस चार्जशीट में अधिकारी की भूमिका का विवरण दिया गया है। EOW के अनुसार, इस घोटाले में डुप्लिकेट होलोग्राम वाली शराब की अवैध बिक्री शामिल थी, जिसे “जिला आबकारी अधिकारियों की देखरेख में” सीधे डिस्टिलरी से खुदरा दुकानों तक पहुंचाया जाता था।

Chhattisgarh किसी भी अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं

ध्यान देने वाली बात है कि आरोपों की गंभीरता के बावजूद भी इस चार्जशीट में नामित किसी भी अधिकारी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। सूत्रों की मानें तो जिन अधिकारियों को इस चार्जशीट में आरोपी बनाया गया है, उनमें अधिकांश विभाग में अपने-अपने पदों पर कार्यरत हैं। वहीं, कुछ अन्य अब रिटायर भी हो चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!