अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bihar में NDA के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जीतन राम मांझी का आया बयान, खुद नहीं लड़ेंगे चुनाव

On: July 4, 2025 7:42 PM
Follow Us:
Bihar
---Advertisement---

पटना । इस साल के अंत में होने वाले Bihar विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। साथ ही सीएम फेस को लेकर भी चर्चाएं होने लगी हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को कहा, “हमारे एनडीए में पांच दल हैं, जिसमें हम भी हैं।

‘Bihar में मतदाता सूचियाें की समीक्षा में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी’

हम लोगों ने भी कहा है कि Bihar में जो चुनाव होने वाला है उसके अगुआ नीतीश कुमार होंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही हम लोग चुनाव लड़ेंगे।”

उन्होंने कहा कि अब रही बात मुख्यमंत्री कौन होगा, तो परंपरा तो यही रही है कि जिसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाता है, उसी को मुख्यमंत्री बनाया जाता है। तो जाहिर तौर पर अभी यहां कहा जा सकता है कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी। चुनाव में जीत हम लोगों की ही होगी, इसमें कहीं कोई दो राय नहीं है और नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।

खुद के सीएम बनने वाले सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा, “हमने कहा था कि 75 साल के बाद चुनाव की राजनीति नहीं करनी चाहिए। लेकिन किसी कारणवश, साल 2000 में भी हमने चुनाव लड़ लिया और 2024 में भी चुनाव लड़ गए। पर अब हम चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं हैं।

जो जिम्मेदारी मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है, उसी को निभाने के लिए 81 की उम्र में भी एक दिन नहीं बैठे हैं। रही बात मुख्यमंत्री पद की, तो मैं मुख्यमंत्री के लायक नहीं हूं। ऐसा इसलिए, क्योंकि उम्र भी नहीं है और समय भी उतना नहीं दे सकेंगे। यही कारण है कि सीएम की इच्छा अब हमारे दिमाग में नहीं है।”

Bihar चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्षी दलों के साथ कोई प्रतिस्पर्धा है ही नहीं है

इस साल के अंत में होने वाले Bihar चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्षी दलों के साथ कोई प्रतिस्पर्धा है ही नहीं है। हम एनडीए के साथ हैं। जहां तक बिहार के विकास की बात है, तो सीएम नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में बिजली, सड़क, शिक्षा और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!