7 September Special Astro Day : कल 7 सितंबर दिन रविवार है और कल तिथि है भाद्रमास की पूर्णिमा ऐसे में कल के दिन के स्वामी भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी रहेंगी। इस पर कल के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात कुंभ राशि में होगा और चंद्रमा से सप्तम भाव में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का शुभ संयोग बहेगा। इन सबके साथ कल के दिन गुरु और चंद्रमा का नवम पंचम योग भी बनेगा। और कल के दिन शतभिषा नक्षत्र के संयोग में सुकर्मा योग का संयोग बना है। ऐसे में कल का दिन वृषभ और कन्या समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा, तो आइए जानते हैं इन राशियों के जातक कल किन-किन मामलों में लकी रहेंगे। तो आइए जानते हैं कल का लकी राशिफल।
कल यानी 7 सितंबर दिन रविवार है और कल के दिन प्रोष्ठपदी पूर्णिमा का संयोग बना है। और ऐसे में कल के दिन के स्वामी भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी रहेंगी। इस पर कल चंद्रमा का गोचर दिन रात कुंभ राशि में होगा जिस पर कल सूर्य और बुध की युति रहेगी और सूर्य और बुध की युति से कल बुधादित्य योग का भी संयोग बनेगा। और इसके साथ ही कल गुरु और चंद्रमा नवम पंचम योग बनाएंगे। ऐसे में कल का दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा से वृषभ,कन्या,वृश्चिक,धनु और मकर राशि के लिए कई मामलों में भाग्यशाली रहेगा, तो आइए जानते हैं कल का लकी राशिफल और साथ ही जानें कल रविवार के उपाय भी।
7 September Special Astro Day : वृषभ राशि के लिए कल रविवार प्रोष्ठपदी पूर्णिमा का दिन कैसा है
कल रविवार का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। आप कल के दिन जहां कारोबार में लाभ पाएंगे हीं आपको कल आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। आपके सितारे बताते हैं कि कल के दिन आपको परिवार और पैतृक संपत्ति का भी सुख मिलेगा। वैवाहिक जीवन मे आपसी सामंजस्य होने से भी आपका दिन अच्छा बीतेगा। दान पुण्य का भी आप कल लाभ प्राप्त कर पाएंगे। किसी मित्र की मदद से आपको फायदा हो सकता है। वृषभ राशि के लिए कल रविवार के उपाय, दिन को अनुकूल बनाए रखने के लिए आपको कल के दिन दूध अथवा दही से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।
7 September Special Astro Day : वृश्चिक राशि के लिए कल रविवार प्रोष्ठपदी पूर्णिमा का दिन कैसा है
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए कल का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको कल के दिन किसी इच्छित वस्तु के मिलने से खुशी होगी। कारोबार मे कल आपको अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा। आपके लिए कल ग्रह योग बताते हें कि आपको आर्थिक योजनाओं में कल भाग्य सफल बनाएगा। अगर आप दीर्घकालीन निवेश के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इसके लिए कल का दिन उत्तम रहेगा। आपके हाथों कल कोई शुभ काम हो सकता है जिससे आपको पुण्य लाभ भी प्राप्त होगा। माता अथवा किसी परिचित महिला के द्वारा आपको लाभ मिलने का संयोग बनेगा। वृश्चिक राशि के लिए कल रविवार के उपाय,आपको गेहूं अथवा जौ का दान करना चाहिए।
7 September Special Astro Day : धनु राशि के लिए कल रविवार प्रोष्ठपदी पूर्णिमा का दिन कैसा है
धनु राशि के लोगों के लिए कल रविवार का दिन पारिवारिक जीवन में सुख और आनंद प्रदान करने वाला रहेगा। आपको जीवनसाथी से कल के दिन सहयोग मिलेगा। बिजनेस में कल के दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक होगा। आपको कोई लाभदायक डील मिलने की खुशी होगी। आप सुख साधनों को प्राप्त करके आनंदित होंगे। सामाजिक कार्यों अथवा राजनीतिक कार्यों से जुड़े जातकों को कल प्रभाव और सम्मान में वृद्धि का लाभ मिलेगा। गृह निर्माण से संबंधित वस्तुओं के कारोबारी और किराना कारोबारी कल के दिन उम्मीद से बढ़कर कमाई कर पाएंगे। धनु राशि के लिए कल रविवार के उपाय,आपको कल के दिन दिन शिवजी का दूध से अभिषेक करना चाहिए।
Saptahik Rashifal : 8 से 14 सितंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें साप्ताहिक राशिफल
7 September Special Astro Day : मकर राशि के लिए कल रविवार प्रोष्ठपदी पूर्णिमा का दिन कैसा है
मकर राशि के जातकों को कल के दिन अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आप अपनी आर्थिक योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे और आपकी कमाई में भी कल के दिन वृद्धि होगी। कोई घरेलू काम जो आपका काफी समय से अटक रहा था वह भी कल पूरा हो सकता है। मकर राशि के जातकों को कल के दिन पारिवारिक जीवन में भी भाग्य आनंद प्रदान करेगा। आपको कल जीवनसाथी और ससुराल पक्ष की ओर से फायदा हो सकता। बच्चों की ओर से आपकी कोई चिंता है तो इसका निदान भी निकल सकता है। आप कल वाहन और भौतिक सुख साधनों का भी आनंद ले पाएंगे।
मकर राशि के लिए कल रविवार के उपाय, आपको कल भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए, नारायण कवच का पाठ करना चाहिए।

