2025 Mahindra Thar का अपडेटेड 3-डोर वर्जन भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले इसे डीलरशिप यार्ड में देखा गया है। 2025 Mahindra Thar 3-डोर RWD में बड़े बदलाव नहीं हुए हैं। SUV में अब नया स्टीयरिंग व्हील और 10.2-इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन दिया गया है। इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग पैड भी है। मैकेनिकल तौर पर यह SUV मौजूदा 4WD वर्जन जैसी ही रहने की संभावना है।
Mahindra New Bolero: A Modern Icon Reimagined
2025 Mahindra Thar का एक्सटीरियर अपडेट
2025 Mahindra Thar 3-डोर RWD में बड़े बदलाव नहीं हुए हैं। SUV का व्हील डिजाइन पहले जैसा ही है और इसमें CEAT A/T टायर्स लगे हैं। सबसे अहम बदलाव यह है कि अब Mahindra फिर से 5 अलॉय व्हील्स दे रही है, जिसे पहले हटा दिया गया था। इसके फ्रंट डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं है।
इसमें अभी भी रिफ्लेक्टर हेडलाइट्स और फॉग लाइट्स ही देखने को मिलती हैं। इसके पीछे की अब अब रियर वॉशर, वाइपर और रियर डिफॉगर दिया गया है। साथ ही SUV में रिवर्स कैमरा भी जोड़ा गया है, जो Thar Roxx की तरह ही फिट किया गया है। हालांकि यह साफ नहीं है कि SUV में रियर डिस्क ब्रेक या इंटरनली ऑपरेटेड फ्यूल फिलर कैप दिया गया है या नहीं।

