fbpx

गृहमंत्री AMIT SHAH की अपील के बाद किये मणिपुर में 144 हथियार सरेंडर

AMIT SHAH : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह AMIT SHAH की अपील के बाद मणिपुर में उपद्रवियों ने 144 हथियार और 11 मैगजीन सरेंडर किए हैं। इनमें SLR 29, कार्बाइन, AK, इंसास राइफल, इंसास LMG, M16 राइफल जैसी हाईटेक राइफल्स और ग्रेनेड भी शामिल हैं। मणिपुर सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने इसकी जानकारी दी।

इंफाल ईस्ट में मिले 102 हथियार और गोलाबारूद

आगे उन्होंने बताया कि इंफाल ईस्ट में 102 हथियार और गोलाबारूद मिले हैं। टेंग्नौपाल जिले में 35 हथियार सरेंडर किए गए हैं, जिसमें से 18 सिर्फ मोरे में हुए हैं। इंफाल वेस्ट से 2 हथियार, थौबल से 5 हथियार सरेंडर किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक ज्यादातर जिलों में स्थिति सामान्य है। राज्य में 3 मई को हिंसा भड़की थी। इसके बाद सुरक्षाबलों के करीब 2 हजार हथियार लूटे गए थे।

Read More : Web Series: दरवाजा बंद करके अकेले में देखे यह वेब सीरीज

AMIT SHAH 29 मई को चार दिन के दौरे पर मणिपुर पहुंचे

जी हाँ आपको बताते चले कि महीने भर बाद भी जब राज्य में हिंसा नहीं थमी तो गृह मंत्री AMIT SHAH 29 मई को चार दिन के दौरे पर मणिपुर पहुंचे। गुरुवार को AMIT SHAH ने मणिपुर में लोगों से कहा था कि अफवाहों पर ध्यान न दें। हथियार रखने वालों को पुलिस के सामने सरेंडर करना होगा। शाह ने कहा कि 2 जून से सर्च ऑपरेशन शुरू होगा। अगर किसी के पास हथियार मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – सचिवालय

बड़ी संख्या में उपद्रवियों ने किया सरेंडर

इतना ही नहीं इसके 24 घंटे बाद ही इतनी बड़ी संख्या में उपद्रवियों ने सरेंडर किया है। उधर, राज्य के 5 जिलों से कर्फ्यू हटा लिया गया है। 3 मई से जारी हिंसा के बीच गृह मंत्री अमित शाह पहली बार राज्य के दौरे पर गए थे। वे 29 मई से 1 जून यानी 4 दिनों तक यहां रहे। उनके साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ तपन डेका भी मौजूद थे।

Leave a Comment