अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

117 लीटर सरसों का तेल किया सीज,नमकीन छैना सहित नौं सैम्पल भी जांच हेतु भेजे गए प्रयोगशाला 

On: March 7, 2025 4:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

117 लीटर सरसों का तेल किया सीज,नमकीन छैना सहित नौं सैम्पल भी जांच हेतु भेजे गए प्रयोगशाला 

बदायूँ।होली के त्योहार से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सरसों का तेल एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए हैं।कुल 9 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

मिलावटखोरी के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।होली को लेकर जहां मिलावटखोर सक्रिय हुए हैं तो वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। शासन और स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर शुरू किये गये छापामारी अभियान के दौरान सरसों का तेल पकड़ा है। मिलावटी के शक पर उसको सील किया है वहीं छेना मिठाई सहित नमकीन का सैंपल भरा है और जांच के लिए भेजे गए हैं। होली के त्योहार पर छापामारी अभियान सक्रिय रहेगा। गुरुवार को सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सुरक्षा विभाग सीएल यादव के नेतृत्व में होली के त्योहार को लेकर छापामार अभियायन चलाया गया। विशेष अभियान तहसील बिल्सी एवं तहसील दातागंज क्षेत्रों में छापामारी करके नौ नमूने भरे हैं।

छापामारी के दौरान मछली बाजार इस्लामनगर स्थित इमरान फारूकी किराना स्टोर से बेसन का नमूना, मछली बाजार इस्लामनगर स्थित खालिद के प्रतिष्ठान से कचरी का नमूना, मछली बाजार इस्लामनगर स्थित साजिद खान के प्रतिष्ठान से नमक का नमूना, मोहल्ला कुरैसियान इस्लामनगर से वाहन से मनपसंद नमकीन का नमूना, बहजोई रोड काजी टोला इस्लामनगर स्थित नेत्रपाल के प्रतिष्ठान से मैंदा, बड़ा बाजार सब्जी मंडी इस्लामनगर स्थित मनोज कुमार के प्रतिष्ठान से महिंद्रा नमकीन का नमूना, उसहैत स्थित श्रीमहाकाल ट्रेडिंग से सरसों तेल एवं बेसन का नमूना तथा शेष 118 लीटर सरसों तेल को सीज किया गया। जिसका अनुमानित मूल्य 17 हजार 700 रुपये है।

वहीं कस्बा म्याऊ स्थित श्रीदुर्गा मिष्ठान भंडार के प्रतिष्ठान से छेना मिठाई का नमूना संग्रहित किए गए। कुल 09 नमूनों को भरकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे हैं। छापामारी के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, आरपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह तोमर, शहाबुद्दीन, आजाद कुमार, माता शंकर बिन्द,राजेंद्र नाथ मिश्रा,एवं खुशीराम मौजूद रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!