चंडीगढ़। प्रदेश में Congress की हार के कारण खोजने में उलझे पार्टी नेता अब एक दूसरे पर दोषारोपण करने पर उतर आए हैं। मतगणना वाले दिन 14 विधानसभा सीटों पर ईवीएम में गड़बड़ी के संदेश को लेकर पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान आमने-सामने हो गए हैं। बाबरिया ने दो दिन पहले कहा था कि उन्हें ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत संबंधी जो संदेश मोबाइल पर मिला था, उसे प्रदेश अध्यक्ष के फोन पर उसी समय फारवर्ड कर दिया गया था। बाबरिया के दावे को चौधरी उदयभान ने खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मुझे उनका कोई मैसेज नहीं मिला।
हार के दो महीने बाद भी नहीं थम रही Congress की अंदरूनी लड़ाई
On: December 10, 2024 8:53 PM

---Advertisement---
